फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती से ही अनुप्रिया पटेल बनेंगी यूपी की मुख्यमंत्री : दयालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक ओबरा स्थित ओम चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और आगामी राजनीतिक लक्ष्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। संगठन तभी मजबूत होगा, जब हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और एकजुटता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर अनुप्रिया पटेल एवं आशीष पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। वह दिन दूर नहीं, जब कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से अनुप्रिया पटेल को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में एक मजबूत राजनीतिक आधार तैयार होगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम, जिला महासचिव शिवदत्त दुबे, जिला उपाध्यक्ष शिबू शेख, सोनी खान, इंद्रजीत रावत, रवि सिंह, राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें