फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय गिरोह के पांच लुटेरे पकड़े

Mon, 30 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली में लूट कांड क आरोपी।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोहरा गांव के गुरहुआ टोला के समीप पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।  इनको अंतर्जनपदीय लुटेरों के गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। उनसे चार तमंचे, एक पिस्टल, चोरी की दो बाइक, एक स्कूटी और दस कारतूस बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि वे जिले में लूट की फिराक में थे।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर में सोमवार को एसपी लल्लन यादव ने बताया कि गुरहुआ टोला में सुबह पौने दस बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। नौगढ़ की तरफ से आ रहे दो बाइक व एक स्कूटी पर सवार पांच युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे वाहनों को छोड़ पैदल ही भागने लगे।  

पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने पांचों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों वाराणसी जिले के अलग-अलग स्थानों के हैं। रोहनिया थाने के गोसाईपुर बेटवार निवासी का संदीप यादव,  लंका थाने गणेशपुरी कालोनी का गप्पू यादव, मड़ूवाडीह थाने पहाड़ी डीएलडब्ल्यू का शेरू यादव के अलावाअखिलेश यादव और मनोज यादव हरहुआ के वाजीदपुर के हैं। पुलिस टीम को पांच  इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें