फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खदानों में हैवी ब्लास्टिंग की याचिका पर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हैवी ब्लास्टिंग से घरों की दरकती दीवारों, शिक्षण संस्थाओंं पर मंडराते खतरे और गहरी खदानों पर एनजीटी सख्त है। ऋतिशा गोंड की याचिका पर चार खदानों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के एक मामले में सार्वजनिक क्षेत्र की आबादी से निश्चित दूरी के बाद ही ब्लास्टिंग करने की अनुमति दी गई थी, मगर बिल्ली मारकुंडी में इसका उल्लंघन हो रहा है। वाटर लेवल के नीचे तक पानी निकाल कर खनन हो रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। मामले को याची ऋतिशा ने उठाया है, जिसे एनजीटी ने स्वीकार कर सभी पक्षों से जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 21 नवंबर को होनी है। याची ऋतिशा ने बताया कि खदान पूर्ण रूप से मानक के विपरीत चल रहे हैं। लगातार भारी मशीनों से पानी निकाल कर बहाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में वाटर लेवल नीचे जा रहा है। आवासीय क्षेत्र के नजदीक खदानों में हैवी ब्लास्टिंग से घरों की दीवारें टूट रही हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें