दुद्धी। टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को अनपरा और गढ़वा झारखंड के बीच खेला गया। इसमें अनपरा ने गढ़वा झारखंड की टीम को 61 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अनपरा की टीम ने टॉस जीता और 24 ओवर के खेल में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। बल्लेबाजी करते बल्लेबाज गोविंदा ने दो चक्का एक चौके की मदद से 30 रन बनाए। शुभम ने 4 ओवर में 36 रन देकर तीन, रोहित 2 विकेट लेने में सफल रहे।
बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा झारखंड की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 88 रन पर ही सिमट गई। मोहित ने तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। प्रशांत ने दो चक्का एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। सारिक एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। गेंदबाजी करते अनपरा के गेंदबाज इमरान ने 3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। रवि ने 5 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे। मोहम्मद उमेर ने 5 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लेने में सफलता हासिल किया। अनपरा के खिलाड़ी मोहम्मद इमरान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि लव वर्मा ने मैन आफ द मैच घोषित खिलाड़ी इमरान को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में गौस मोहम्मद खां और इकबाल कुरैशी ने निभाई। क्रिकेट टीम के सचिव जबी खान ने बताया कि चोपन और अनपरा के बीच फाइनल मुकाबला सात फरवरी को खेला जाएगा।