अनपरा में चल रहे डीह बाबा प्रमीमीयर लीग सीजन 1 के फाइनल में विजेता टीम को कप एवं पुरस्कार देते
अनपरा। नगर के दक्षिणी परासी स्थित आदर्श पोखरा में चल रहे डीह बाबा प्रीमीयर लीग सीजन 1 का फाइनल मुकाबला बुधवार की रात अनपरा डोमिनेटर्स और डिबुलगंज सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। अनपरा डोमिनेटर्स ने 7 विकेट से हराकर कप कर कब्जा जमा लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए डिबुलगंज सुपर किंग्स की टीम 11.3 ओवर में 63 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस दौरान शिवम सिंह ने सर्वाधिक 21 रन, आलोक सिंह ने 17 और सुजीत कुमार ने 13 रन बनाया।
प्रशांत, अनुराग सोनी और तन्नू खान ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी में खेलने उतरी अनपरा डोमिनेटर्स की टीम ने 2 विकेट खोकर 67 रन बनाया और फाइनल मुकाबले की चैंपियन बन गई।
इस दौरान मनोज बैसवार ने सर्वाधिक 27, अमित धुसिया ने 15, विजय ने 13 और नीरज ने 9 रन बनाया। रवि गुप्ता और सुजीत कुमार ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच मनोज बैसवार को चुना गया।
मैन ऑफ द सीरीज शिवम सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अजय यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तन्नू खान, सर्वश्रेष्ठ फील्डर प्रदीप कुमार, अंपायर राज नारायण एवं सिंटू जायसवाल ने किया। कमेंट्री विकास बैस बंशी, अशोक गुप्ता और मनीष बैसवार ने किया।