फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा डी विद्युत उत्पादन की ओर

Fri, 27 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऊर्जा जगत के बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट अनपरा डी ने तेजी से मंजिल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। यहां की लाइटअप की गई पहली इकाई में फ्यूल (ईंधन) की टेस्टिंग का काम शुक्रवार को पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन


 इसके साथ ही यहां की चिमनी से धुआं निकलने का क्रम शुरू हो गया है। अब इस इकाई को दो मार्च तक टरबाइन से जोड़ लिया जाएगा। इसके बाद विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

31 मार्च तक जहां इकाई को पूर्ण लोड पर आने की उम्मीद है। वहीं इस    तिथि को परियोजना के लोकार्पण के लिए सीएम अखिलेश           यादव के भी आगमन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि वर्ष 2007 में शुरू हुई पांच-पांच सौ मेगावाट के दो इकाइयों वाली अनपरा डी के निर्माण की कवायद शुरू से ही पेंच में फंसी रही। वर्ष 2009 में भेल की ओर से निर्माण कार्य शुरू भी किया लेकिन साल

2011 के अंत तक पहली इकाई के लाइटअप का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो सका। इसके बाद इसको लेकर पेंच दर पेंच फंसता चला गया। अंतत: दिसंबर माह के अंत में पहली इकाई को लाइटअप करने में सफलता पा ली गई।

इसके बाद इसको उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। सूत्र बताते हैं कि फ्यूल टेस्टिंग का काम पूर्ण कर लिया गया है और अब इसे टरबाइन से जोड़कर उत्पादन शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है।

वहीं 31 मार्च को सीएम के हाथों अनपरा में परियोजना के लोकार्पण की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, परियोजना प्रमुख इं. त्रिभुवन तिवारी ने फ्यूल टेस्टिंग का कार्य पूर्ण होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


बताया कि दो मार्च को पहली इकाई को टरबाइन से कनेक्ट कर इसे विद्युत लोड पर लेकर 31 मार्च तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें