फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 8 घंटे के भीतर एक और प्रसूता की हुई मौत, पैदा हुए थे जुड़वां बच्चे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज सोनभद्र। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल काॅलेज परिसर स्थित प्रसव केंद्र के भीतर आठ घंटे के भीतर एक और प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। सांस थमने के कुछ घंटे पूर्व ही उसे दो जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे। मौत के पीछे अचानक से रक्तचाप बढ़ना बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने पहले तो इसको लेकर नाराजगी जताई। बाद में समझाने-बुझाने पर बगैर किसी कार्रवाई के शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

घोरावल के पनौली क्षेत्र की रहने वाली रीतू (26) पत्नी लवकुश को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल काॅलेज परिसर स्थित प्रसव केंद्र पर लाया गया था। शाम को प्रसव के जरिये दो जुड़वां बच्चे पैदा हुए। एक साथ दो बच्चे होने से परिवार में खुशी की स्थिति बन गई लेकिन कुछ देर ही प्रसूता का रक्तचाप अचानक से बढ़ने लगा। चर्चा है कि वह 180 तक पहुंच गया। उसे नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली और अंतत: रात 12 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। बता दें कि इससे महज आठ घंटे पहले शनिवार की शाम चार बजे के करीब पूजा (33) पत्नी अरविंद निवासी घिवही थाना विंढमगंज की मौत का मामला सामने आया था। इसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। भाई का आरोप था कि प्रसव सुबह आठ बजे के लगभग होने के बावजूद भी शाम चार बजे तक सब कुछ ठीक होने का हवाला दिया जाता रहा। अचानक से हालत गंभीर होने और रेफर किए जाने की बात कहते हुए दूसरे कमरे में भेज दिया गया। काफी मिन्नत के बाद भी ऑक्सीजन कैप हटा दिया गया। इसके चलते चंद मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। लगभग चार घंटे बाद पुलिस ने इस मामले को शांत कराने में कामयाबी पाई थी।
महज चार घंटे बाद ही दूसरी मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक परिजन शांत हो चुके थे। उन्होंने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने पर सहमति जताई और घर के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज में बीएचयू की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन महज आठ घंटे के भीतर दो प्रसूता की मौत के चलते तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। मौत किस वजह से हुई? इसकी जानकारी के लिए उप चिकित्सा अधीक्षक तपन मंडल से संपर्क साधा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि दूसरी घटना की सूचना नहीं मिली है। इस बारे जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मौत और परिजनों के विलाप की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन प्रसूता के परिवार के लोग बगैर पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। अगर इन मामलों में कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें