आरपीएफ के एएसआई अनमोल कुमार के बेटे ईशित्व आनंद के यूपीएससी निकालने पर रेलकर्मियों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार को मंडल रेल प्रंबधक उदय सिंह मीना ने अपने कार्यालय में ईशित्व आनंद की माता अनमोल कुमारी को सम्मानित किया। पीडीडीयू मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आरपीएफ कंट्रोल में तैनात एएसआई अनमोल कुमारी के बेटे ईशित्व आनंद ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 50 वीं रैंक प्राप्त कर माता पिता के साथ ही रेलकर्मियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। डीआरएम ने माता अनमोल कुमारी को उनकी प्रेरणा और योगदान के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और परिवार को बधाई दी गई। इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। दूसरी तरफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के मंडल सचिव डीके मिश्र ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रेलकर्मी के बेटे ईशित्व आनंद ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में 50वीं रैंक लाकर पूरेे रेलकर्मियों को गौरवान्वित किया है। कहा कि डीआरएम ने ईशित्व आनंद की माता को सम्मानित कर पूरे रेलकर्मियों की भावना को व्यक्त किया है।