फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: 24 घंटे में एक और हत्या, वृद्ध की धारदार हथियार से ली जान, छोटे भाई पर गहराया शक

Sat, 21 Oct 2023 01:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

यूपी के सोनभद्र जिले में 24 घंटे के अंदर हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के फफराकुंड गांव में शनिवार की रात धारदार हथियार से वार कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर गमजदा मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में 24 घंटे के अंदर हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के फफराकुंड गांव में शनिवार की रात धारदार हथियार से वार कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर कई जगह वार किया था। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं। 24 घंटे में हत्या की यह दूसरी वारदात है।

विज्ञापन


पनारी ग्राम पंचायत के फफराकुंड गांव निवासी जुगलेश (70) का घर गांव के बाहर सिवान में स्थित है। शनिवार रात वह अपने भतीजे के साथ आंगन में सो रहा था। पत्नी फुलमतिया देवी दूसरे हिस्से के बरामदे में सो रही थी। परिजनों के मुताबिक रात करीब एक बजे हमलावर घर मे पहुंचे और सोते समय वृद्ध पर हमला कर दिया।

सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार

धारदार हथियार से सिर, गर्दन और चेहरे पर कई वार किए। हमले में उसे गंभीर चोट आई। जीभ का अगला हिस्सा भी कट गया। हमलावर उसे मृत समझ फरार हो गए। किसी तरह घिसटते हुए वृद्ध पत्नी के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पत्नी ने शोर मचाते हुए भतीजे व अन्य लोगों को जगाया।

आननफानन लोग घायल वृद्ध को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर ओबरा सीओ चारू द्विवेदी, एसओ अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में जमीन विवाद की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक जुगलेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

जमीन को लेकर उसका सबसे छोटे भाई से विवाद चल रहा था। करीब एक माह पहले दोनों में मारपीट भी हुई थी।  इसी विवाद में हत्या की आशंका है। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कल भी हुई थी वृद्ध की हत्या

 कुरछा गांव में शुक्रवार की शाम घर में घुसकर वृद्ध की हत्या से लोग सकते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर सुखलाल की विपक्षियों के साथ कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी। इसमें काफी हद तक मामला सुलझा लिया गया। इस बीच विपक्षी के परिवार में एक घटना हो गई, जिसके लिए वह सुखलाल को ही जिम्मेदार मानने लगे थे। लिहाजा पंचायत के बाद भी दोनों पक्षों में मतभेद बना रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें