फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टोका-टाकी से नाराज बहुओं ने की थी बुजुर्ग सास की हत्या

विज्ञापन
कोन थाना में सास के हत्या के आरोपी बहुएं। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। हत्या में महिला की दो बहुओं को ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सास की टोकाटाकी और पति से शिकायत से आजिज होकर बहुओं ने लाठी-डंडे और खुरपी से वार उसकी हत्या की थी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया था।
सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि 14 अगस्त को भोर में 65 वर्षीय जहुरन खातून का शव खेत में मिला था। बड़ी बहू रोजा खातून की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में पता चला कि महिला की चार बहुएं हैं और सभी के पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर में अकेली रहने वाली तीसरे और चौथे नंबर बहू क्रमश: शायरा खातून पत्नी फहीमुद्दीन और शबीना खातून पत्नी जफरुद्दीन का बाहरी लोगों से मेलजोल था।
सास जहुरन खातून इसका विरोध करती थी। वह बहुओं को टोकती रहती थीं और अपने बेटों से शिकायत भी करती थीं। इससे नाराज दोनों बहुओं ने योजना बनाकर सास पर लाठी-डंडे और खुरपी से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद शव को पास के खेत में फेंक दिया था। सीओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों बहुओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें