फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजू और ह्यूमा के सिर तीज क्वीन का ताज

Wed, 26 Aug 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनटीपीसी रिहंद से जुड़ी वर्तिका महिला मंडल ने मंगलवार की देर शाम आवासीय परिसर में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में अंजू और ह्यूमा विजयी रहीं, जिन्हें ताज पहनाकर तीज क्वीन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि महिला मंडल की उपाध्यक्ष बबली चक्रवर्ती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान सोलो डांस, ग्रुप डांस, मेंहदी प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मधु श्रीवास्तव, अंजू सक्सेना की अगुवाई वाली टीम ने कजरी गीत की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद तीज क्वीन के चयन की प्रक्रिया अपनाई गई। सीनियर वर्ग में अंजू सक्सेना, जूनियर वर्ग ह्यूमा मलिक को तीज क्वीन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने दोनों को तीज क्वीन का ताज पहनाया। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की गई। आयोजन में महिला मंडल की सचिव नूपुर अग्रवाल, आरती प्रसाद, बेला गुप्ता, संध्या जैन, अमरावती आदि की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें