फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतियों के कार्यस्थल का दर्शन

Wed, 26 Aug 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपुल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत हिण्डाल्को रिडक्शन प्लांट के श्रमिकों की पत्नियों के लिए उत्तम गृह प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्लांट में महिलाओं को आमंत्रित करके उन्हें गृह प्रबंधन में डब्ल्यूसीएम की उपयोगिता की जानकारी देना व उनके पति के कार्य स्थलों का अवलोकन कराना था।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रिडक्शन प्लांट के आपरेशन हेड रनमल सिंह तोमर ने किया जबकि सहायक उपाध्यक्ष कर्मचारी संबंध सुबोध गौतम ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके बाद रिडक्शन प्लांट प्रमुख डा. जगपाल सिंह, वैभव उपाध्याय, अजय सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गृहणियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान रिडक्शन प्लांट के सुशील पांडेय ने प्लांट प्रासेस के बारे में जानकारी दी। व्यवसायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डा. प्रबोध साहा ने उत्तम स्वास्थ्य के कई घरेलू उपायों एवं उचित खानपान के विषय में बताया।
विज्ञापन

 अखिलेश सिंह ने गृह सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर एवं राजीव रंजन ने फाइस-एस के विषय में जानकारी देते हुए घर को और सुव्यवस्थित रखने में डब्ल्यूसीएम तकनीक की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रेनू सिंह ने किया। सभी गृहणियों ने      अपने पति के कार्यस्थलों का अवलोकन किया। मुकेश सिंह,          रजनीश सिन्हा, विनीता एवं    कृष्णा परिहार मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें