फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौ माह बाद भी पशु आश्रय स्थल का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की तरफ से दुद्धी ब्लॉक के रजखड़ ग्राम पंचायत में करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से स्थाई वृहद पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। नौ माह बाद भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में छुटा पशुओं से किसानोंं को निजात दिलाने के लिए करीब 300 पशुओं को रखने की क्षमता का पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो निर्माण कार्यों में भी अनियमितता बरती जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ अन्य आश्रय स्थलों में क्षमता से अधिक पशु रखे गए हैं। ऐसे में पशुओं के रख रखाव व देखभाल में दिक्कत हो रही है। सोनांचल में अभी कुल नौ स्थाई एवं अस्थाई गो आश्रय स्थल (गोशाला) संचालित हैं।
विज्ञापन

जिसमें चोपन नगर पंचायत से सटे चोपन गांव में, चतरा ब्लॉक के मऊ खुर्द गांव में, घोरावल ब्लॉक के केवली मय देवली में स्थाई गोशाला का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही घोरावल में एक कान्हा गोशाला संचालित हो रहा है।
इसके अलावा भैसवार, राबर्ट्सगंज, सलखन, बिल्ली मारकुंडी में अस्थाई रूप से गोशाला का संचालन हो रहा है। इन गोशालाओं में 1700 से अधिक निराश्रित पशुओं को रखा गया हैं। रॉबर्ट्सगंज में संचालित आश्रय स्थल में क्षमता से अधिक पशु रखे गए हैं।
दसवां वृहद गो आश्रय स्थल का निर्माण दुद्धी ब्लॉक के रजखड़ गांव में कराया जा रहा है। निर्माण कार्य करीब नौ माह पहले दिसंबर में शुरू हुआ था। छह माह में निर्माण कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा था।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो गोशाला का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ करा रहा है। गोशाला में चार शेड और भूसा रखने के लिए दो गोदाम बनाए जाने हैं। अभी शेड का निर्माण कार्य अधूरा है।

चुर्क व लसड़ा में कान्हा गोशाला प्रस्तावित
नगर पंचायत चुर्क के साथ ही सदर ब्लॉक के लसड़ा गांव में कान्हा गोशाला प्रस्तावित हैं। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ से लसड़ा गांव में और चुर्क में नगर पंचायत चुर्क-गुरमा की तरफ से निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। शासन से धनराशि मिलने के बाद यहां भी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इनका निर्माण कार्य संबंधित निकाय की तरफ से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें