फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर युवा कांग्रेस का फूटा गुस्सा

Mon, 25 May 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित बिजली कटौती से नाराज भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर एक्सईएन का घेराव किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश को बिजली विभाग दरकिनार कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन



युवा कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि मुख्यमंत्री  की ओर से रात्रि में बिजली कटौती न करने का आदेश है। बावजूद इसके रात में बेतहाशा कटौती की जा रही है। कहा कि एक्सईएन ने बताया कि बिजली कटौती का शेड्यूल शक्तिभवन से बनता है।



अगर बिजली कटौती में बदलाव नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोकसभा सचिव सूरज वर्मा ने कहा कि दिन में तो कटौती हो ही रही है। रात में भी बत्ती गुल रहने से गर्मी में लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। नगर महासचिव अरुण सोनी ने कहा कि अनियमित बिजली कटौती से व्यापार भी प्रभावित है। घेराव करने वालों में राछासं अध्यक्ष विवेक सिंह, दिलीप केशरी, नीरज कश्यप, राधेश्याम, रणधीर, फैजान, आशुतोष मिश्रा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें