राजकिशन मजदूर बस्ती के महिलाओं ने निजी कंपनी (एलएनटी) के अधिकारियों, कर्मियों पर धक्का मुक्की का आरोप लगा प्रदर्शन किया।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर शिकायती पत्र भी सौंपा।
कार्रवाई की मांग करते हुए कंपनी के कार्यस्थल पर जाने वाले रास्ते को जाम
भी कर दिया।
एनसीएल खडिय़ा परियोजना में स्थापित कोल हैंडलिंग प्लांट
(सीएचपी) के पास नई सीएचपी का निर्माण हो रहा है।
इस कार्य को लार्सन एंड
टूब्रो कंपनी कंपनी करा रही है। महिलाओं का आरोप है कि बुधवार सुबह दस बजे
के करीब कंपनी के अधिकारी एवं कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के डोजर लेकर
बस्ती में पहुंच गए और झोपड़ी गिराने का प्रयास शुरू कर दिया।
जिस वक्त यह
कार्रवाई शुरू की गई उस समय बस्ती के मजदूर राजकिशन मजदूर बस्ती अपने कार्य
स्थलों पर जा चुके थे। बस्ती ढहाए जाने की जानकारी के बाद एकत्रित हुई
महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया तोें कर्मियों ने उनको धक्का देकर भगाने
का प्रयास किया और गाली गलौज दिया।
जानकारी होते ही सैकड़ों की तादात में
महिलाएं जुट गई और अधिकारियों के साथ निजी कंपनी के नुमाइंदों पर कार्रवाई
की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष शक्तिनगर जगदीश चंद्र
यादव ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है ।