फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता हुई विफल

Tue, 01 Sep 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोल सेक्टर में दो सितंबर की हड़ताल को स्थगित करने के मसले पर मंगलवार को कोलकाता में कोल इंडिया प्रबंधन, केंद्रीय उप मुख्य श्रमायुक्त राजन वर्मा और इंटक एवं आरसीएमएस के पदाधिकारी एन अरुण, आरएन चौबे, विकास सिंह आदि के बीच हुई वार्ता विफल रही।
विज्ञापन


 इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने आज हड़ताल का आह्वान करते हुए इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।


उधर, इंटक के राष्ट्रीय सचिव आदित्य नारायण मिश्रा ने भी वार्ता विफल होने की पुष्टि की। बताया कि हड़ताल प्रभावी हो, इसको लेकर हर संभव प्रयास, उनके संगठन के साथ ही, एटक, सीटू और एचएमएस के पदाधिकारियों की ओर से भी जारी रही।

उधर, एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में श्रम संगठनों के  मंगलवार की शाम बाइक जुलूस निकाला एवं सभा की। दुद्धीचुआ, जयंत, निगाही, अमलोरी, ब्लाक बी, झिंगुरदा, एनसीएल मुख्यालय, ककरी, बीना सहित अन्य कोयला परियोजनाओं में कोयला श्रमिकों ने एकजुटता प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, आरसीएमएस, सीटिया  के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें