फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: बड़े भाई को चौकी देने से नाराज पत्नी ने पति पर डीजल उड़ेल लगाई आग , पिछले साल हुई थी शादी

Wed, 18 May 2022 04:24 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के महुआंव (जमगांव) गांव में एक विवाहिता ने अपने पति पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आग की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े भाई को बंटवारे में लकड़ी की चौकी देना इतना नागवार लगा कि विवाहिता ने अपने पति पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। घटना सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआंव (जमगांव) गांव की है। चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


शाहगंज चौकी प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि महुआंव गांव निवासी अरविंद (23) पुत्र जमुना यादव अपने बड़े भाई गोविंद को लकड़ी की बनी चौकी (तखत) बंटवारे में दे रहा था। अरविंद की पत्नी वंदना उसे ऐसा करने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।

देखते ही देखते गुस्साई वंदना ने गैलन में रखे डीजल को पति के ऊपर उड़ेल दिया और माचिस की तीली से आग लगा दी। जिससे अरविंद कमर से पैर तक जलने लगा। चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह आग बुझाते हुए झुलसे युवक को शाहगंज के निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रारंभिक इलाज कराने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अरविंद की शादी पिछले साल मई महीने में ही मारकुंडी में हुई थी। दोनों की कोई संतान अभी नहीं है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें