फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य रोका

Sat, 28 Feb 2015 11:22 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां ब्लाक के सिकरवार ग्राम पंचायत में जिला पंचायत की ओर से बनाई जा रही सीसी रोड निर्माण का कार्य शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने रोक दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। नारेबाजी करते हुए मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराने की मांग उठाई।

गांव के लोगों का आरोप था कि चार नंबर को चकरोड के साइड में लगाया जा रहा है। जंगल की बलुई गिट्टी सोलंग डालकर बालू-सीमेंट मिक्स की जगह भस्सी का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


सपा नेता रामकृत यादव, रामू सिंह, रणजीत सिंह और सुनील ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए एक तरफ सरकार विकास कार्य कराने के लिए जोर दे रही है।

 वहीं दूसरी ओर मनमाने ढंग से घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके ठेकेदार और संबंधित विभाग के लोग सिर्फ कागजी कोरमपूर्ति कर रहे हैं।

डंगर, रामकेवल और संता ने कहा कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अशोक, जवाहिर, इंद्रकेश्वर, बुद्धु शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें