फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का ताला न खुलने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के असनहर में बंद सामुदायिक शौचालय खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
असनहर शिव मंदिर परिसर में बने सामुदायिक शौचालय में पखवारे भर से ताला बंद होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस बाबत सहायक विकास अधिकारी को पत्र लिखकर ताला खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड बभनी के 40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है ताकि गांव की स्वच्छता बनी रहे और लोग नियमित शौचालय का प्रयोग करें लेकिन सामुदायिक शौचालय पर ताला बंद है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि शौचालय नियमित नहीं खुलता है। कौशल्या, लीलावती, साधना, सरोज देवी, भोला, अंगद, उमेश, श्रवण, दिनेश, दीपक, धीरज, जयराम, अमरनाथ, गौतम, ओमप्रकाश, आदित्य, राजकुमार ने डीएम से शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है। एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें