फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से नाराज किसानों ने लगाया जाम

Fri, 30 Jan 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में स्थित क्रय विक्रय समिति पर यूरिया न मिलने पर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने समिति के सामने पन्नूूगंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


किसानों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता भी हो गए। जाम की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने किसानों को समझा बुझाकर  प्रदर्शन समाप्त कराया।

ठंड का मौसम होने के बावजूद शुक्रवार को सुबह आठ बजे से क्रय-विक्रय समिति पर किसान इकट्ठा होने लगे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे समिति खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि यूरिया नहीं है तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पूरे जिले में यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई है।

 उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से दूकानों पर प्रति बोरी यूरिया पांच से छह सौ रुपये में बेची जा रही है। दूकानों पर यूरिया समाप्त होने के बाद समितियों से किसानों को खाद मिलता है।

यह खेल पुराना है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस पर रोक नहीं लगी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

जाम लगने के करीब सवा घंटे बाद जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को दो, तीन घंटे में उर्वरक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, तब तक जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


प्रदर्शन में जनार्दन चौहान, पताली देव, धनंजय पांडेय, अमर सिंह, इंद्र बहादुर, केसरी नंदन, राजेश पटेल, भोला मौर्य, जवाहर लाल, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें