ग्राम पंचायत डीलाही के जुरवट गांव में 40 वर्ष बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं बन सका है। इससे नौनिहालों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बैठाया जाता है। वहां भी सीमित जगह से बच्चों को बैठाने में दिक्कतें होती हैं।
बजरंगी, जोखन, राजेश ,पिंटू ,कन्हैया रामसूरत,कुमार आदि लोगों ने बताया कि आंगनबाड़ी के बच्चों को पहले एक कच्चे मकान में बैठाया जाता था। कुछ वर्षों से प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है।
इस संबंध में ग्राम प्रधान रामअवतार यादव का कहना है कि जुरवट में आंगनबाड़ी केंद्र बनवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। स्वीकृत होने पर केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।