फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का पुतला फूंक जताई नाराजगी

Wed, 28 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन अब तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। बैंकों में पर्याप्त नहीं है, जिससे हर वर्ग प्रभावित है। इससे नाराज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और देश में आर्थिक असमानता के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में लोक सभा चुनाव के दौरान देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने की बात किया करते थे। वर्तमान में उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है तो वह जांच से क्यों दूर भाग रहे हैै। कहा कि कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो कंपनियों से करोड़ों रुपये घुस लेने का पुख्ता सबूत हैै। कहा कि प्रधानमंत्री को खुद के ऊपर लगे आरोपों की जांच स्वतंत्र एजेंसी से करवाकर देश की जनता को सबूत दें। नोटबंदी से देश की जनता परेशान है। कहा कि अंबानी अरबों रुपये का नोट बदल चुके है। जिला महासचिव आकाश कुमार और जिला सचिव सतीश पटेल ने कहा कि नोटबंदी के बाद सरकार के पास कालाधान आया, यह धन किस मद में खर्च होगा, यह देश की जनता जानना चाहती है। इस मौके पर सुबाष पांडेय, अमित गुप्ता, अनिल गौतम, अंकित, प्रवीण, देवजीत, सुरज, राजीव बरनवाल, अभय, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें