फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस्ती के पास छिपकर बैठा था आठ फीट लंबा मगरमच्छ, फुफकार सुन सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी-तालाबों में पानी कम होने के बाद जलीय जीव आबादी क्षेत्रों की तरफ रुख कर रहे हैं। खेत खलिहान और आवासीय क्षेत्र में आए दिन मगरमच्छ मिल रहे हैं। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के बर्दिया गांव में आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखा। उसकी फुफकार सुन लोग सहम गए। वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू किया। बाद में उसे मुक्खा फाल के कुंड में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह बर्दिया ग्राम पंचायत के भैंसी टोला में आवासीय बस्ती के पास खेत में ग्रामीण टहल रहे थे। इसी दौरान जोखन मास्टर के खेत में ग्रामीणों को अजीब सी सरसराहट सुनाई दी। ग्रामीण जब उस ओर गए तो विशालकाय मगरमच्छ देखकर सन्न रह गए। गांव में मगरमच्छ मिलने की बात सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों को देखकर मगरमच्छ इधर-उधर दौड़ने लगा। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश वन दरोगा राजन मिश्रा, वन्य जीव रक्षक अभिलाष कुमार वर्मा, राकेश, ओमप्रकाश, रामलखन की टीम मौके पर पहुंची।
करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत के बाद बांस, रस्सी व बोरे की मदद से वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा और वाहन पर लाद कर उसे मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बर्दिया ग्राम पंचायत के भैंसी टोला में पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई 8 फीट है। उसे रेस्क्यू कर मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने अपील की है कि ग्रामीण इलाकों में तालाबों, नदी के किनारे, खेतों और झाड़ियों के पास सावधानी पूर्वक आवागमन करें। लोग सतर्क रहें और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन

-
एक माह में पांच स्थानों पर मिला मगरमच्छ
बीते एक महीने में मगरदहा, खड़देऊर, मझिगवां मिश्र समेत 5 स्थानों पर आवासीय बस्ती के पास मगरमच्छ पकड़ा गया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गर्मी में नदी, तालाब सूखने से मगरमच्छ भोजन-पानी की तलाश में भटक कर ग्रामीण इलाकों में आ सकते हैं। ऐसे में बेलन नदी, बकहर नदी और तालाबों के आसपास के इलाकों में मगरमच्छ मिलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें