फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांव से रातों रात गायब हो गई आंबेडकर की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

Thu, 28 Jan 2021 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा गायब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कसयां कला गांव में लगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात में अचानक गायब हो गई। गुरुवार की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन


इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होने कहा कि तत्काल नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने रुपये देकर गांव के ही कुछ लोगों को चुनार प्रतिमा लाने के लिए भेज दिया। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई।

पुलिस के अनुसार, कसयां कला गांव के बीच में ही डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहां काफी लोगों का आना जाना होता है। गुरुवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग वहां गए तो प्रतिमा नहीं थी। थोड़ी ही देर में यह बात गांव के अधिसंख्य लोगों तक पहुंच गई और लोग आक्रोशित हो उठे। तभी किसी ने जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर डायल 112 पुलिस के साथ ही एएसपी ओपी सिंह व सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने पहुंचकर लोगों को समझाया। 1500 रुपये देकर प्रतिमा मंगवाई। तीन हजार रुपये निवर्तमान प्रधान ने भी दिए। एएसपी ने कहा कि आंबेडकर की प्रतिमा को गायब करना शरारती तत्व का काम है। पुलिस ऐसे लोगों को जल्दी ही पकड़ लेगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है। नई प्रतिमा को मंगाया गया है, जिसे जल्दी ही उसी जगह स्थापित किया जाएगा, जहां पहले प्रतिमा लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें