फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अंबेडकरनगर की कंपोजिट दुकान पर सबसे ज्यादा 130 आवेदन, कोठा टोला पर सिर्फ एक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शराब और बीयर की दुकानों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ई-लॉटरी हुई। महज 40 मिनट की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 221 दुकानों के नए लाइसेंसी चुने गए। सबसे ज्यादा 130 आवेदन रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकरनगर की कंपोजिट दुकान के लिए आए थे। यह दुकान सुनील हलवाई को मिली। वहीं कोठा टोला की दुकान पर सिर्फ एक आवेदन के कारण भोला प्रसाद लाइसेंस पाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में दोपहर दो बजे से ई-लॉटरी की प्रक्रिया आयुष, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार, डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा की देखरेख में शुरू हुई। ऑनलाइन माध्यम से सभी दुकानों पर आए आवेदनों को प्रदर्शित किया गया। इसके बाद ई-लॉटरी निकाली गई। बिहार और मप्र बॉर्डर की दुकानों के लिए आवेदन करने वालों में परिणाम जानने की व्याकुलता सबसे ज्यादा थी। ई-लॉटरी के बाद कई के चेहरे मुर्झा गए तो कुछ लोग मनचाही दुकान पाने के बाद प्रफुल्लित होकर घर गए। जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण पांडेय ने बताया कि जिले में देसी शराब की 132 दुकानों के लिए 1837, अंग्रेजी शराब व बीयर की 88 कंपोजिट दुकानों के लिए 1751, एक मॉडल शाॅप के लिए छह आवेदन आए थे। इसके अलावा भांग की नौ में से छह दुकानों पर 24 लोगों ने आवेदन किया था। शासन के निर्देशों के तहत पारदर्शी ढंग से प्रक्रिया पूरी कराई गई। विभाग को लॉटरी के लिए आए आवेदनों के जरिये 300 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है। ई-लॉटरी के दौरान एएसपी कालू सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स मौजूद रही।
-
कहीं 130 तो कहीं 85 आवेदन
अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकानों का लाइसेंस पाने के लिए खूब मारामारी दिखी। सबसे ज्यादा आवेदन बॉर्डर और नगरीय क्षेत्र की दुकानों के लिए आए थे। रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकरनगर की कंपोजिट दुकान पर 130 लोगों ने आवेदन किया था तो पन्नूगंज के लिए 90, खलियारी के लिए 87 और शक्तिनगर बस स्टैंड की दुकान पर 85 आवेदन आए थे। इसी तरह देसी शराब की दुकान पर सबसे ज्यादा आवेदन 86 आवेदन इमलीपुर की दुकान पर थे। रॉबर्ट्सगंज के घोरावल रोड की दुकान पर 54, कुसीडौर पर 50, मधुपुर के लिए 47, शाहगंज पर 46 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें