राबर्ट्सगंज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। अमर उजाला
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 72वीें जयंती मनाई गई। इस दौरान राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। उनके दिखाए गए मार्ग पर चल कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार करने का अधिकार दिया। देश में संचार क्रांति की व्यवस्था लागू किया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था दिया।
देश के विकास के पथ पर ले जाने में उनका अहम योगदान रहा है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने बेरोजगारों को रोजगार देने काम किया। इस मौके पर नूरउद्दीन खां, केपी सिंह, लवकुश केशरी, जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, श्री प्रकाश आदि रहे।