फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीजल-पेट्रोल के साथ दाल-तेल के भी दाम बढ़े, बिगड़ रहा बजट और जायका

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दाम ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सफर के साथ अब रसोई भी महंगी हो रही है। बाजार में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने लगे हैं। ऐसे में आम आदमी अब खर्च में कटौती की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ है। इसके बाद अब क्षेत्र में पेट्रोल 103.50 रुपया और डीजल 96.72 रुपये हो गया। दस दिनों के अंदर डीजल में 7.56 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ने से अब बाजार में खाद्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। रसोई गैस की किल्लत ने पहले ही खाने-पीने के दाम बढ़ा दिए थे। घरों में भी गैस की आपूर्ति के लिए ब्लैक में गैस खरीदी जा रही है।
इसके बोझ से अभी लोग उबर ही नहीं पाए थे कि डीजल के दाम बढ़ने से तेल, रिफाइन के दाम 5 रुपये प्रति लीटर, दाल के दाम में 5 रुपये प्रति किलो इसी तरह अन्य सामानों के दामों में भी एक से लेकर दस रुपये तक बढ़े हैं। इससे एक तरफ सफर तो महंगा हुआ ही है, दूसरी ओर रसोई भी खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें