फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को पात्र बनाकर आवास कर दिया गया आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगवां ब्लाक के सरईगाढ़ ग्राम पंचायत में अपात्रों को पात्र बनाकर प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं खुली बैठक में पात्र पाए जाने के बावजूद, कुछ लोगों को अपात्र ठहरा आवास से वंचित कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के मन्नीलाल की तरफ से सीडीओ को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांगिकी गई है। ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बीडीओ नगवां को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व सीडीओ को सौंपे गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा है कि उसके गांव में गत 12 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयन के लिए खुली बैठक बुलाई गई है। बैठक में उसकी पत्नी सोना देवी का नाम पात्र में आया था लेकिन विकास खंड पर जो पात्रता सूची उपलब्ध कराई गई, उसमें उसका नाम पात्र की सूची से गायब कर दिया गया। वहीं ग्राम सभा की बैठक में जिस व्यक्ति को अपात्र पाया गया थसा, उसका नाम स्थाई पात्रता की सूची में डाल दिया गया। इसको लेकर जब उसने ब्लाक के अधिकारियों से फरियाद लगाई गई तो उससे कहा गया कि अब स्थाई पात्रता सूची फाइनल हो चुकी है, इसलिए उसे कोई लाभ नहीं मिल सकता। बताया गया कि गांव में जिस समय बैठक हुई उस समय क्रम संख्या एक से 141 तक के नाम ग्रामीणों को पढ़कर सुनाए गए थे। उसमें 41 नाम ऐसे मिले जनिके पास या तो पक्का मकान था या फिर उनके या परिवार के सदस्य को पहले आवास का लाभ मिल चुका था। पीड़ित के मुताबिक बैठक की कार्यवाही में इस बात का जिक्र किया गया। बावजूद ब्लाक पर जो स्थाई पात्रता सूची भेजी गई, उसमें कई पात्रों को अपात्र और कई अपात्रों को पात्र बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें