सलखन। बहन की शादी के लिए गिरवी रखी भूमि पर कब्जा और विरोध करने पर पिटाई का आरोप लगाते हुए आदिवासी युवक ने एसपी से गुहार लगाई है। शिकायत के बाद भी स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पाई है।
शुक्रवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंप कर सतेंद्र बैगा ने बताया कि बहन की शादी करने के लिए उसने अपना एक बीघा खेत बनारस के एक व्यक्ति के पास गिरवी रखा था। उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर छल कपट से इकरारनामा करा लिया गया। गत 9 मार्च को कुछ अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचकर जबरन उसकी भूमि पर नाप-जोख कर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर लाठी डंडे से पिटाई की। घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को सौंपने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि उसकी जमीन पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया जा रहा है। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
-