कोन ब्लॉक के ससनई लैंपस चुनाव का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
सोनभद्र/कोन। विकास खंड कोन के न्याय पंचायत गडाव के ससनई लैंपस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को अचानक शुरू हुई प्रक्रिया का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए चुनाव में शामिल होने से इन्कार कर दिया।
आरोप हैै कि बिना सूचना दिए समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की गई। वहीं अधिकारी सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए चुनाव कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि चुनाव बाद में तिथि तय करते हुए कराई जाएगी।
शनिवार को सचिव नितिन पटेल व नोडल अधिकारी ससनई समिति पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान फाॅर्म बिक्री शुरू किया ही था कि ग्राम प्रधान व सदस्यों ने ससनई समिति पर पहुंच कर चुनाव में अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार करने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंडारी विदेश निषाद व ग्राम प्रधान चकरिया राजेश्वर निषाद समेत सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया। संवाद