फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्मार्ट मीटर लगाकर मनमानी वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समस्याओं से संबंधित 12 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से मनमानी वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि जिले में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इससे राजस्व की भारी क्षति हो रही है। ओवरलोड परिवहन से सड़कें खराब हो रही हैं।
नक्सल क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर न होने से तमाम सरकारी कार्य बाधित हैं, इससे जनता काफी परेशान है। जिले में संचालित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की मांग की। हर घर नल योजना से छुटे हुए गांव घरों तक कनेक्शन करके शुद्ध जल पहुंचाए जाने की मांग की गई।
सहकारी समितियों पर किसानों से समय से धान खरीद किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर महासचिव सईद कुरैशी, उमेश चौबे, रमेश यादव, कृष्णा शर्मा, शिवशंकर खरवार, सुभाष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें