फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इलाहाबाद ने कानपुर को 21 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय खेल मैदान में चल रहे 19 वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को कानपुर व इलहाबाद के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद की टीम ने 18.5 ओवर में ऑलआउट होकर 189 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान आजम ने 28 गेंद पर 71 रनों की पारी खेला। अभिषेक ने 28 व सूरज ने 23 रनों का योगदान दिया। कानपुर के बॉलर प्रतीक गुप्ता ने 42 रन देकर पांच विकेट लिए। जबकि विवेक व शिवा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 18.3 ओवर में 168 रन ही बना सकी। कानपुर की ओर से विकास ने 59, प्रतीक 27 व सागर ने 28 रनों का योगदान दिया। इलाहाबाद के गेंदबाज आजम ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाया। सचिन व यस को तीन-तीन विकेट मिले। आजम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें