फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मजदूर की हत्या के सभी छह आरोपी गिरफ्तार, लाठी-डंडे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में सोमवार को हुए हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गांव के बाहर घोड़ाचुआ जंगल से उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ के बाद कोर्ट के लिए पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सोमवार की देर शाम बाबूलाल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में बाबूलाल के पिता कन्हैया से मिली तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। बुधवार को टीम ने विसुंधरी के जंगल घोड़ाचुआ से कयर, उसके तीन पुत्र सुरेश, ओम प्रकाश, गोरख, उसकी पत्नी लक्षनी और बहू अर्चना को गिरफ्तार किया गया।
आरोपितों की निशानदेही पर उनके घर के पास खेत में छिपाए गए लाठी- डंडे बरामद हुए।आरोपितों को कोतवाली ले जाया गया। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें