फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहीं सराफा की सभी दूकानें

Thu, 03 Mar 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोने-चांदी के जेवरों पर अधिभार बढ़ाए जाने को लेकर सराफा व्यवसायियों ने गुरुवार को दूकानें बंद रखीं। राष्ट्रव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन मेन चौक पर सोनभद्र सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले कारोबारियों ने धरना दिया। केंद्र सरकार की ओर से जेवरों पर अधिभार बढ़ाने के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि इससे जेवर महंगे होंगे और आम लोगों की पहुंच से दूर होंगे। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा। इसलिए अभिधार हटाया जाए।
विज्ञापन



सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज के सराफा करोबारी दूकानें बंद कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मेन चौक पर एकत्र हुए। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने कहा कि सोने-चांदी पर अधिभार बढ़ने से सराफा के छोटे व्यापारी परेशान हो जाएंगे और उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। केंद्र सरकार के इस नीति से जहां करोबारी परेशान होंगे वहीं एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टरों के उत्पीड़न का शिकार भी होंगे।

धीरज सोनी ने कहा कि दो लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता करना व्यापारियों के समझ से परे है। आशीष केशरी और कमलेश चौरसिया ने कहा कि पांच लाख के ऊपर की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किया जाए। इस मौके पर सचिन केशरी, राकेश कुमार, मुकेश सोनी, राजकुमार सोनी, शंकर लाल केशरी, जय कुमार, शिव कुमार केशरी, अमित सोनची, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें