फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को समर्थन

Thu, 03 Mar 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 डिप्लोमा इंजीनियरों के आंदोलन के समर्थन में ओबरा उत्पादन निगम के अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार किया और सभा की। आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया और चेताया कि अभियंताओं के साथ किसी तरह की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



ओबरा के झरिया नाला गेट पर ग्रेड पे 4800 रुपये करने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इसके समर्थन में राज्य विद्युत परियोजना जूनियर इंजीनियर संघ ने कार्य बहिष्कार किया।

झरिया नाला गेट पर हुई आम सभा में उत्पादन निगम शाखा के महासचिव इं. पंकज राव ने बताया कि चार मार्च को रात्रि दस बजे से ऊर्जा विभाग के सभी अवर अभियंता तथा प्रोन्नत अभियंता प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन



 महासंघ के किसी भी सदस्य के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न की दशा में हुआ तो तो उसी वक्त संघ के सभी अवर अभियंता हड़ताल में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए ऊर्जा विभाग के समस्त अवर अभियंताओं ने कमर कस ली है। आम सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इं. संजय कुमार सिंह और संचालन परियोजना सचिव अभय प्रताप सिंह ने किया।


इस मौके पर केएस सिंह, आरजी सिंह, इंद्रजीत त्रिपाठी, हरेंद्र गुप्ता, डीएस सिंह, पंकज गुप्ता, अभिषेक यादव, ओपी पाल, राहुल, उत्तम, अवधेश यादव, अरुण यादव, आनंद शंकर पांडेय, इरफान, अखिलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें