ईवीएम में कैद किसका भाग्य चमकेगा कौन जीतेगा सर्वाधिक वोटों से इसका फैसला आज हो जाएगा। 2012 में सर्वाधिक वोटों से जीत का रिकार्ड घोरावल से सपा के प्रत्याशी रमेश चंद्र दूूबे ने बनाया था। उन्होंने 15000 वोटों से जीत हासिल की थी।
2012 के आंकड़ों पर गौर करें ताे घोरावल में सपा के रमेश चंद्र दूूबे ने 87708 वोट हासिल किया था और 15187 वोट से जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर बसपा के अनिल मौर्य थे, जिन्हें 72521 वोट मिले थे। इस बार अनिल भाजपा से प्रत्याशी हैं। राबर्ट्सगंज में सपा के अविनाश कुशवाहा को 47139 वोट हासिल हुआ था और 5341 वोट से जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर इं. रमेश पटेल को 41798 मत मिले थे। इसी तरह ओबरा सीट से बसपा के सुनील यादव ने 31513 मत पाकर भाजपा के देवेंद्र शास्त्री को 7060 वोट से हराया था। देवेंद्र को 24453 मत मिला था। इस बार सुुनिल राबर्ट्सगंज से बसपा प्रत्याशी हैं। जबकि सपा के घोरावल और राबर्ट्सगंज के विधायक फिर से भाग्य आजमा रहे हैं। उधर दुद्धी विधानसभा सीट पर निर्दल प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने 6039 वोट से जीत हासिल की थी। उन्हें 42028 वोट मिले थे जबकि सपा के नरेश कुमार को 35989 वोट मिला था। अब इस बार के चुनाव में हार-जीत का अंतर कितना होगा इसको लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। दरअसल इस बार मतदान के बाद लौटे वोटर खुले नहीं कि उन्होंने मतदान किसे किया है। किस दल के पक्ष में ज्यादा झुकाव मतदाताओं का रहा, इसको लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। किसी एक चेहरे को लेकर भी स्थिति अलग दिखी।