फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पौधरोपण के लिए सभी विभाग समय से कराएं गड्ढे की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति व गंगा समिति की बैठक ली। इसमें पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार गड्ढा खोदाई का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पौधरोपण के लिए जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिए गए हैं, वह उसके अनुरूप गड्ढा खोदाई का कार्य समय से कर लें। हरीतिमा एप पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित करें।
सभी राजकीय, निजी स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों और पशु चिकित्सालयों में उत्पन्न होने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट मानक के अनुसार निस्तारित किया जाय। उद्योगों की ओर से खतरनाक अपशिष्ट को नदियों व तालाबों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

खनिज परिवहन से उत्पन्न होने वाले फ्लाई ऐश के नियंत्रण के लिए भी सख्त कदम उठाएं। नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। कृषि विभाग की ओर से सोन नदी के किनारे बसे गांवों में किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ राॅबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरेकृष्ण मिश्र, डीआईएओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें