फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रक्षाबंधन के लिए सभी बसें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन की तैयारी तेज हो गई। भाई की कलाई को सजाने के लिए बहनें राखी खरीदने में जुटी हैं तो उनके सफर को आसान बनाने के लिए परिवहन निगम ने भी बसों को दुरुस्त कर लिया है। त्योहार के दिन सोनभद्र डिपो में मौजूद सभी 64 बसें सड़क पर दौड़ती रहेंगी। इसके लिए चालक-परिचालक की छुट्टी रद्द कर दी गई है, ताकि किसी भी बस के संचालन में दिक्कत न आए।
विज्ञापन

जिले में आवागमन का सबसे प्रमुख साधन रोडवेज सेवा ही है। सोनभद्र डिपो में कुल 64 बसें हैं। इसमें 4-5 बसें खराबी तो कुछ चालक-परिचालक की कमी से खड़ी रहती हैं। रक्षाबंधन पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए निगम सभी बसों को सड़क पर उतारने की तैयारी में है। इसके लिए उनका मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। डिपो में 10 नियमित, 93 संविदा चालक और 15 नियमित समेत 107 परिचालक हैं। सभी को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में स्वीकृत उनकी छुट्टी भी रद्द की गई है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विश्राम ने बताया कि सरकार ने 18 अगस्त की रात 12 बजे से 24 घंटे तक रोडवेज बसों में महिलाओं के निशुल्क सफर की घोषणा की है। गत वर्ष करीब 50 हजार से अधिक महिलाओं ने इस रूट की बसों में सफर किया था। भीड़ को देखते हुए इस बार सभी 64 बसों को सड़क पर उतारा जाएगा। चालक-परिचालक को ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है। बेहद जरूरी होने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी।
डायमंड राखी बहनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी
सोनभद्र। रक्षाबंधन को लेकर बाजार सज गए। तरह-तरह की राखियाें की खरीद के लिए बहनें पहुंच रही हैं। जरी, मोती और स्टोन से बनी राखियां पसंद की जा रही हैं। दुकानदार उमेश केसरी, अमित का कहना है कि बाजार में जरी की राखी 20 रुपये से लेकर के 500 रुपये तक है। लुंबा राखी 100 से 500 रुपये, स्टोन की राखी 50 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। एक ग्राम गोल्ड की राखी 500 से 5000, डायमंड की राखी 2100 से 6000, नजर बट्टू राखी 50 से 300 रुपये प्रति पीस बाजार में उपलब्ध है। बहनें अपने भाई के मनपसंद के लिए राखी खरीद रही है। दुकानों पर सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारी करते महिलाओं की भीड़ लग रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें