फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ और झारखंड में आईडी धमाके के बाद अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले से सटे झारखंड और छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को हुए आईईडी धमाके में चार जवान शहीद हो गए। कई जवान घायल भी हुए हैं। घटना के बाद दोनों राज्यों की पुलिस नक्सलियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस से बचने के लिए नक्सली सीमावर्ती इलाकों में प्रवेश न करें, इसे लेकर यहां की फोर्स अलर्ट हो गई। एएसपी (नक्सल) डॉ. राजीव सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नक्सल इलाकों में पुलिस ने सघन कांबिंग की।ं मुखबिर भी अलर्ट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झारखंड के सिंहभूमि जिले के जंगलों में एक आईईडी धमाके में तीन जवान शहीद हो गए और उतने ही जवान घायल हो गए। वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के जंगल मेें हुए आईडी धमके में एक जवान शहीद हो गया। जांच में पता चला है कि नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। सूत्रों की मानें तो घटना के बाद से दोनों राज्यों की पुलिस ने केंद्रीय फोर्स के साथ नक्सलियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ रखा है। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए पूर्व की तरह नक्सली कहीं सीमावर्ती इलाकों में पनाह न लें, इसको लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को विंढमगंज, कोन, बभनी, दुद्वी, बीजपुुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पीएसी के साथ पुलिसकर्मी सघन कांबिंग कर रहे थे। कांबिंग के दौरान पुलिसकर्मी ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में भी पूछताछ करते हुए जानकारी होने पर नजदीकी थाने और पुलिस चौकी पुलिस को सूचना देने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें