फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 23 में अढ़तिया गोला के पास पीडीए चौपाल लगाई। इसमें वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना और पार्टी की नीतियां बताई। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की देने का मौका दिया था। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग लोग बाबा साहब का अपमान करते हैं। आज संविधान बचाने की जरूरत है। इसकी लड़ाई सपा नेता अखिलेश यादव लड़ रहे हैं। कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। दवाई, पढ़ाई सब महंगी हो चुकी है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, जुनैद अंसारी ने कहा कि यह सरकार अनुसूचित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है। युवा पढ़ लिखकर बेरोजगार हैं। रोहित भारती, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले शिक्षा मित्रों की नौकरी छीनी और निजीकरण के जरिये अब बिजली कर्मचारियों का सम्मान से जीने अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। चौपाल में हरिदास भारती, फरीद अहमद, अंगद कोल, मुन्ना यादव, मुन्नीलाल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें