एयर टैक्सी की पहली उड़ान से भोपाल, जबलपुर व रीवा के लिए छह यात्री रवाना हुए। भोपाल के लिए गगन देव सिंह व स्मिता शर्मा, जबलपुर के लिए नागेंद्र प्रताप सिंह और रीवा के लिए नीरज सिंह, संदीप चौबे व अजीत जैन रवाना हुए। भोपाल से उड़ान भर कर जबलपुर व रीवा होते हुए एयर टैक्सी से सिंगरौली सात यात्री पहुंचे।
भोपाल से सौरभ रावेंद्र देव पांडेय, रीवा से अनिल तिवारी, संदीप कुमार पांंडेय, शितेष चंद्र दुबे, सूर्य प्रकाश पांंडेय, संजीव कुमार सोनी व प्रवीण पांंडेय सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर उतरे। यहां क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सभी का स्वागत किया।
पानी के लिए तरसे लोग, गार्ड अचेत
सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर एयर टैक्सी के आने में हुई देरी के चलते कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोग गर्मी व प्यास से तड़प उठे। छाया के रूप में केवल टेंट की व्यवस्था की गई थी। विलंब के चलते पेयजल का भंडार समाप्त हो गया। इसके चलते स्थिति ऐसी निर्मित हुई लोग एयर टैक्सी के पहुंचने से पहले जाने लगे। कड़ी धूप में ड्यूटी कर रहा एक सुरक्षा गार्ड अचेत हो गया। सुरक्षा कर्मी को एंबुलेंस से इलाज के लिए भिजवा गया।