फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी की समस्या के लिए एआईपीएफ प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। भीषण गर्मी और क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर एआईपीएफ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विकास खंड के विभिन्न गांवों में नल जल योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर लोगों को नियमित पानी उपलब्ध कराया जाए, जहां पानी नहीं पहुंच रहा है वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने खैराही गांव में विद्या पांडे के घर के पास तथा डडीहरा के खालेडीह में बालगोविंद बैगा के घर के पास खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की। इसके अलावा बलियरी गांव में बक्कल पनिका के घर के पास तथा परनी गांव में भोला गोंड के घर के पास खराब पड़े सोलर वाटर पंपों की मरम्मत कर पानी उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र प्रसाद गोंड, रूबी सिंह, मंगरु प्रसाद, श्याम, राजू यादव, रामसकल सिंह, बक्कल पनिका, रीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें