फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान और किसान के भविष्य के साथ खिलवाड़ अग्निपथ योजना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौपते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन ने सात सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में आवाज बुलंद की। इस दौरान राष्ट्रपति नामित ज्ञापन डीएम को संबोधित एडीएम सहदेव मिश्रा को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ देशराज ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेना की भर्ती में कई बड़े और दूरगामी बदलाव एक साथ किए गए हैं। सेना में जवानों की पक्की नौकरी में सीधी भर्ती बंद कर दी गई है। अब से सेना में भर्ती सिर्फ चार साल के कांट्रैक्ट पर नौकरी मिलेगी। अग्निवीर नामक इन अस्थाई कर्मचारियों को न तो कोई रैंक दिया जाएगा, न ही चार साल के बाद कोई ग्रेच्युटी या पेंशन। चार साल की सेवा समाप्त होने के बाद इनमें से एक चौथाई या उससे भी कम को ही सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी। यह सोचना भी हास्यास्पद है कि चार साल की अवधि में अग्निवीर वह तकनीकी दक्षता और संस्कार हासिल कर पाएंगे जिसके आधार पर वह देश की रक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगा सकेंगे। रेजिमेंट की सामाजिक बुनावट को रातों-रात बदलने से सेना के मनोबल पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए सरकार को इस फैसले को वापस लेना चाहिए। मनीराम पटेल, अलप भाई पटेल, कांग्रेस सिंह, धर्मदेव सिंह, अभिषेक कुमार, प्रभाकर सिंह, आनन्द, बादल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें