फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन

Sat, 04 Aug 2018 11:28 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। शनिवार को शारदा मंदिर से बिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने मार्ग पर ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में लोगों ने एकत्रित पानी में धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर मरम्मत न कराने पर शासन और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शिवदत्त दूबे ने कहा कि कई दशक से शारदा मंदिर से रेलवे स्टेशन रोड क्षतिग्रस्त है, लेकिन प्रशासन को इतने बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। ओबरा और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को बिल्ली जंक्शन सबसे निकट रेलवे स्टेशन है, जहां से अधिकांश ट्रेनें दो बार होकर गुजरती हैं। सड़क की ऐसी दुर्दशा हो गई है कि इस रास्ते से पैदल चलना कठिन है। यहीं से गिट्टी सोलिंग की ट्रकें  ढुलाई भी करते है। यूपी सरकार को ओबरा खनन क्षेत्र से करोड़ों रुपयों का राजस्व जाता है, फिर भी सड़क की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। राहुल जायसवाल, छात्र नेता पवन पटेल और अरविंद सोनी ने कहा कि यदि अतिशीघ्र इस मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो सड़क उतर कर प्रदर्शन करेंगे। डॉ. संतोष जायसवाल, दुर्गा सिंह गोंड़ ने कहा कि बरसात में बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। जवाहर गोंड़, विनोद खरवार, अमरजीत कुमर, दिनेश भारती, युसूफ, अमरेश यादव, संतोष प्रजापति, अजीत सोनी, पवन पटेल, रामसागर राही, राहुल कुमार, मंगरू गुप्ता, रामपति सिंह, नथुनी सिंह, संजय गोंड़, विशाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें