फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनडीहा में डीएम के आदेश के बाद राजकीय गोदाम की मरम्मत का कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के बभनडीहा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय गोदाम की मरम्मत का कार्य तेज हो गया है। जिलाधिकारी ने राजकीय गोदामों को लेकर समीक्षा बैठक कर गोदामों के अधूरे कार्यों को पूर्ण कराकर क्रियाशील करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में म्योरपुर विकास खंड की बभनडीहा ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय गोदाम की मरम्मत का कार्य तेज हो गया है। गोदाम की टूटी हुई सीमेंट की सीटों को निकाल कर नई सीटों को लगाया जा रहा है, जबकि बड़ी खिड़कियों को बंद करके दीवार खड़ी कर दी जा रही है, जिससे गोदाम में रखे जाने वाले अनाज को नुकसान न हो सके। इसके अलावा गोदाम के ऊपरी हिस्से में बड़े-बड़े रोशनदान बनाए जा रहे हैं, जिससे हवा एक ओर से दूसरी ओर निकल सके । जल्द ही इसका निर्माण पूरा करके गोदाम में अनाज रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व डीएम की पहल पर राजकीय खाद्यान्न गोदाम बेलाड़ी, म्योरपुर के बभनडीहा, बभनी, सिन्दुरिया व धनौरा के आंशिक रूप से बचे कार्यों को पूरा करते हुए जरूरत के मुताबिक संपर्क मार्ग की व्यवस्था कराकर खाद्यान्न गोदामों को क्रियाशील करने का निर्देश दिया था। इस दौरान विभाग के डिप्टी आरएमओ देवेन्द्र सिंह मौजूद थे। इस संबंध में एसएमआई राजेश सिंह ने बताया कि निर्माण निगम के ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें