Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक महिला खेत से घर आई तो अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवाले उसे साड़ी में टांगकर वहां से ले गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में रविवार की रात महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। खेत से घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी में मौत के बाद परिवार के लोग शव को साड़ी में टांगकर ले गए। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
कादल गांव निवासी कृष्णा देवी (44) अपने खेत में काम कर रही थी। पति जिंदलाल के मुताबिक देर शाम वह घर आई और पानी पीकर आराम करने लगी। अचानक उसने उल्टी शुरू हुई और वह अचेत हो गई। आनन-फानन परिजन उसे दुद्धी सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिए दिया गया।
बताते हैं कि महिला की मौत के बाद शव को साड़ी में रखकर करीब 500 मीटर दूर तक ले गए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें न तो एंबुलेंस मिला और न ही कोई दूसरा वाहन। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह का कहना था कि महिला अस्पताल लाई गई तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी गई थी। पुलिस शव को आगे कैसे ले गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।