फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद रुपये देकर सुलह कराने की कोशिश, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने के बहाने अपने कमरे पर ले जाकर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी अनुदेशक की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है। छात्रा की मौत के बाद गिरफ्तार आरोपी की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये देकर मामला मैनेज करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने रुपये लेने से साफ इन्कार करते हुए बिचौलियों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठवीं की छात्रा को उसी के विद्यालय का अनुदेशक 30 दिसंबर की शाम जनपदीय खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने की बात कह अपने कमरे पर ले गया।
वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से बुरी तरह सदमे में गई छात्रा की लंबे उपचार के बाद गत 13 अगस्त को मौत हो गई थी। इससे पहले 10 जुलाई को पुलिस ने केस दर्ज किया था। बलिया निवासी आरोपी अनुदेशक विशंभर कुमार को गिरफ्तार कर पिछले दिनों पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के मुताबिक एक शिक्षामित्र और पूर्व सहायक अध्यापक चार दिन पहले उनके घर आए। चार लाख रुपये दिलाने की बात कहते हुए मामले में सुलह का दबाव बनाने लगे। यह धमकी भी दी कि अगर सुलह नहीं किया तो परिवार जान से हाथ धो देगा।
धमकी के बाद पूरा परिवार दहशत में है। बेटी को न्याय दिलाने की बात कहते हुए परिजनों ने सुलह से इन्कार कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षामित्र नंदलाल और शिक्षक राजेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

एक अन्य छात्रा ने भी लगाया अनुदेशक पर दुष्कर्म का आरोप
आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी अनुदेशक पर गांव की एक और छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके जेल जाने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। इस मामले में भी पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक अनुदेशक खेल प्रतियोगिता में एक अन्य छात्रा को भी शामिल कराने ले गया था। उसके साथ भी उसने दुष्कर्म किया था। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की नए सिरे से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें