फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकरा पहुंचकर अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जाना बीमारों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजेंद्र पांडेय बृहस्पतिवार को मकरा पहुंचे। गांव में बीमारी से लगातार हो रही मौतों के बारे में पीड़ित परिवारों से जानकारी ली। दवा-उपचार सहित अन्य सुविधाओं का हाल जाना। ग्रामीणों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

एडी ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें दी जाने वाली दवाओं के सेवन पर जोर दिया। ग्रामीणों से अपील की कि उनके साथ स्वास्थ्य विभाग लगा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर ही रोगों से बच सकते हैं। अपर निदेशक ने ग्रामीणों को मच्छरदानी भी वितरित की। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर हाल जाना। म्योरपुर सीएचसी पर चीफ फार्मासिस्ट प्रेमचंद्र के 21 मई से ही नदारद होने को गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई की बात कही। बभनी सीएचसी पर फार्मासिस्ट पुष्पराज सिंह और डार्करूम असिस्टेंट सौरभ कुमार के अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई। अधीक्षक ने बताया कि सौरभ कुमार ने छुट्टी ली थी लेकिन उसे स्वीकृत नहीं कराया है। ऐसे में यह अनुपस्थिति की श्रेणी में आएगा। म्योरपुर के किरबिल उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने को उन्होंने गंभीरता से लिया। अपर निदेशक के निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव रंजन, डॉ आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।
पंचायत विभाग ने युद्धस्तर पर कराई सफाई
मकरा ग्राम पंचायत में अबूझ बीमारी से हो रही मौतों के बाद पंचायत महकमे ने बृहस्पतिवार को भी युद्ध स्तर पर गांव में सफाई कार्य कराया। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने ब्लॉक के सभी सफाई कर्मियों से गांव में लगाकर गांव की झाड़ियां और हैंडपंपों के पास सफाई करवाई। गांव के हैंडपंपों के पास सोकपीट का निर्माण भी कराया। पंचायत विभाग में डीडीटी का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। इससे पूर्व बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने भी गांव का दौरा कर गांव में व्यापक स्तर पर सफाई और मच्छर रोधी दवा के छिड़काव का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें