फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अपना दल एस के पूर्व विधायक का बेटा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के बेटे मंगलम चेरो को दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को रजखड़ गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे मंगलम चेरो के खिलाफ दुद्धी थाने में 27 नवंबर 2024 को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। युवती का आरोप था कि मंगलम ने 16 नवंबर को फोन करके शिवाजी के तालाब के पास बुलाया।
वहां मोबाइल फोन में मौजूद एक पुराना आपत्तिजनक वीडियो दिखाया। साथ ही वीडियो को वायरल करने की धमकी दी, फिर पास के एक मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न किया। तहरीर के आधार पर दुद्धी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी, लेकिन मंगलम को नहीं पकड़ सकी। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि मंगलम चेरो रजखड़ गांव आया है। तत्काल पुलिस की टीम भेजी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें