फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, कहा- स्वीकार नहीं संशोधन बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरक्षा संशोधन विधेयक के विरोध में मंगलवार को जिले के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र व महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में भ्रमण किया। ट्रेजरी व रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव करते हुए कामकाज ठप किया।
कचहरी से बढ़ौली चौराहे तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में उमेश कुमार मिश्र, ओमप्रकाश राय, शारदा प्रसाद मौर्य, अरुण कुमार सिंघल, शुधेंदु भूषण शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, मुनिराज शाह, राजीव सिंह गौतम, विनोद कुमार शुक्ल, प्रदीप कनौजिया, प्रदीप देव पांडेय, परवेज अख्तर खान, योगेश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, घोरावल तहसील अधिवक्ता समिति ने भी मंगलवार को ट्रेजरी और रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। विरोध में तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष आदिनाथ मिश्र, महासचिव राजेंद्र कुमार पाठक, नंदकुमार ओझा, सुनील कुमार चौबे, निसार अहमद, ज्ञान प्रकाश चौबे, इनामुल हक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें